प्लास्टिक को बंद कराना है,
पर्यावरण को बचाना है।
कभी भी यह मिट्टी में नष्ट नहीं होती।
इससे सिर्फ मिट्टी ही दूषित होती।।
इसलिए देश को जगाना है,
प्लास्टिक को बंद कराना है ।।
सभी विद्यार्थियों में "प्लास्टिक" से होने वाली हानियों के प्रति जागरूकता को बढ़ाने हेतु मदर डिवाइन पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा "जानलेवा प्लास्टिक" नामक विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।सभी विद्यार्थियों ने बहुत ही प्रशंसनीय तरीके से अपने -अपने विचारों को सभी विद्यार्थियों और निर्णायक मंडल के समक्ष रखा। प्रतियोगिता का निर्णय हिंदी विभागाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निम्नलिखित विद्यार्थियों ने किया है–
*प्राची
*तृष्णा
*धैर्य बंसल
*पाखी
*लक्ष्य गुप्ता
*तनिष्का
*एंजेल
*हर्षित
सधन्यवाद
हिंदी विभाग
मदर डिवाइन पब्लिक स्कूल
Copyright 2022 Mother Divine Public School.
Design and Developed by Candour Systems