"संवाद से समाधान होगा और संवाद अगर दिल से ना किया जाए तो फिर हर बात में केवल विवाद होगा।"
शब्दों का संग्राम से तात्पर्य मन के विचारों को स्वतंत्र रूप से खुलकर अभिव्यक्ति करने से है। आठवीं कक्षा के छात्र- छात्राओं द्वारा शब्दों का संग्राम गतिविधि के अंतर्गत “अंतर सदन प्रतियोगिता” के अंतर्गत गंगा सदन,गोदावरी सदन, यमुना सदन तथा ब्रह्मपुत्र सदन के दो-दो विद्यार्थियों ने “आज की दोस्ती- दोस्ती या चापलूसी" विषय में अपनी अभिव्यक्ति को आयाम प्रदान किया। सभी विद्यार्थियों ने बहुत ही प्रशंसनीय तरीके से अपने-अपने विचारों को सभी विद्यार्थियों और निर्णायक मंडल के समक्ष रखा। विद्यार्थियों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था।
Copyright 2022 Mother Divine Public School.
Design and Developed by Candour Systems